Homeपंजाब

केंद्र द्वारा पेट्रोल डीज़ल के दामों की लगातार बढ़ोतरी जनता से ना इंसाफ़ी : विशाल मदान

केंद्र द्वारा पेट्रोल डीज़ल के दामों की लगातार बढ़ोतरी जनता से ना इंसाफ़ी : विशाल मदान

केंद्र द्वारा पेट्रोल डीज़ल के दामों की लगातार बढ़ोतरी जनता से ना इंसाफ़ी : विशाल मदान   लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : शिवसेना शिरोमणि के राष्ट

श्री बालाजी मंदिर दरबार में हवन यज्ञ व् संध्या चौंकी में भक्तों ने लगाई हाजिरी : अमन जैन
लुधियाना में रविवार काे इन 159 जगहों पर हाेगी वैक्सीनेशन
पिता को उनकी महानता के लिए आकाश से भी ऊँचा मानते है शिवसेना शिरोमणि राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल मदान

केंद्र द्वारा पेट्रोल डीज़ल के दामों की लगातार बढ़ोतरी जनता से ना इंसाफ़ी : विशाल मदान  

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

शिवसेना शिरोमणि के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल मदान ने लगातार पेट्रोल डीज़ल के लगातार बड़ रहे दामों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा की केंद्र में भाजपा सरकार द्वारा बढ़ाए जा रहे पेट्रोल डीज़ल के दामों ने हर वर्ग के लोगो को आर्थिक रूप से खत्म कर के रख दिया दिया है। जब से केंद्र में भाजपा सत्ता में आई है तब से ही देश की अर्थ व्यवस्था चरमरा गई है। बड़ रहे पेट्रोल डीज़ल की कीमतों के कारण हर चीज़ के दाम आसमान को छूने लगे है। देश में तेल की कीमते बढ़ने से  ट्रांसपोर्ट का कारोबार बंद होने के कगार पर है। विशाल मदान ने कहा सभी को इस विषय पर चिंतन करना चाहिए एवं राज्य सरकारों को भी चाहिए की अपने अपने राज्यों के टैक्स कम कर और बड़ रही महगाई से जनता को निजात दिलानी चाहिए। पंजाब सरकार को भी पेट्रोल डीज़ल पर बाकी राज्यों से अधिक टेक्स नहीं वसूल करना चाहिए। ऐसा कर सरकार पंजाब की जनता के साथ पक्षपात कर रही है, पेट्रोल डीज़ल की कीमतों के बढ़ने से आम जनता के साथ किसानो को भी बहुत नुक्सान हो रहा है। विशाल मदान ने कहा अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत पहले से आधी है परन्तु बड़े घरानो को फायदा देने के लिए दामों में बिना वजह वृद्धि की जा रही है। ऐसे मालूम होता है की केंद्र सरकार पेट्रोमियम कम्पनियो के आगे अपने घुटने टेक चुकी है और उनको मनमानी से लूट करने की छूट दे रखी है। तेल कम्पनिया जब चाहे अपनी मर्जी से दाम बड़ा जनता को लूट रही है यदि ऐसा ही रहा तो वो दिन दूर नहीं देश में एमरजेंसी जैसे हालत पैदा होजाएगे। लोग एक दूसरे को लूटने के लिए मजबूर हो जायेगे। सरकार इस और तुरंत ध्यान दे ताकि जनता को बढ़ रही महगाई से निजात दिलाई जा सके। मदान ने कहा की यदि सरकार ने तुरंत प्रभाव पर पेट्रोल डीज़ल के दामों को कम नहीं किया तो शिवसेना शिरोमणि गरीबो को उनका हक़ दिलाने के लिए सड़को पर उतर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0