Homeपंजाब

कुत्ते के काटने पर सिविल अस्पताल में एंटी रेबिस इंजेक्शन की नहीं हाेगी किल्लत : एसएमओ

कुत्ते के काटने पर सिविल अस्पताल में एंटी रेबिस इंजेक्शन की नहीं हाेगी किल्लत : एसएमओ

कुत्ते के काटने पर सिविल अस्पताल में एंटी रेबिस इंजेक्शन की नहीं हाेगी किल्लत : एसएमओ  लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :    कुत्ताें के काटे जा

पंजाब रोडवेज कर्मियों ने मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
वेलकम 2022 गुड बाय 2021 :
देश के ई कॉमर्स व्यापार को बुराइयों से मुक्त करने हेतु कैट का ई कॉमर्स शुद्धिकरण सप्ताह अभियान कल से शुरू : हरकेश मित्तल

कुत्ते के काटने पर सिविल अस्पताल में एंटी रेबिस इंजेक्शन की नहीं हाेगी किल्लत : एसएमओ 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :   

कुत्ताें के काटे जाने का शिकार हुए लोगों के लिए राहत की खबर है। सिविल अस्पताल में शुक्रवार को एंटी रैबीज इंजेक्शन आ गए हैं। पीड़ित अब शनिवार को अस्पताल जाकर इंजेक्शन लगवा सकते हैं। हालांकि इंजेक्शन का स्टाक अभी बहुत अधिक नहीं आया है। खरड़ स्थित वेयर हाउस से अस्पताल को फिलहाल सिर्फ 150 इंजेक्शन भेजे गए हैं।

एसएमओ डा. अमरजीत कौर ने कहा कि शनिवार को जितने भी लोग आएंगे, उन सभी को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए जाएंगे। रविवार को अस्पताल बंद रहेगा। सोमवार को और इंजेक्शन आने की संभावना है। वे लगातार वेयर हाउस के अधिकारियों के संपर्क में हैं।

141 लोगों ने एंटी रैबीज इंजेक्शन खरीद सिविल में लगवाया

सिविल अस्पताल में 1 मार्च से एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म हैं। इसके बाद से अगर कोई व्यक्ति इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल में जा रहा है, तो स्टाफ द्वारा कहा जाता है कि उनके पास स्टाक नहीं है। बाहर से इंजेक्शन खरीद लें, हम लगा देंगे। जिसके बाद लोग सिविल अस्पताल के बाहर स्थित कैमिस्टों से महंगे रेट पर एंटी रैबीज वैक्सीन खरीद कर लाते हैं।

दो मार्च से खत्म हाे गया था स्टाक

अस्पताल में दो मार्च से ही एंटी रैबीज इंजेक्शन का स्टाक खत्म हो गया था। इसकी वजह से कुत्ताें के काटे जाने वाले मरीजों को केमिस्ट से महंगे इजेक्शन खरीदने पड़ रहे थे। अधिकारियों ने एक सप्ताह पहले एंटी रैबीज इंजेक्शन की डिमांड खरड़ स्थित सेंट्रल वेयर हाउस से की थी। लेकिन उसके बाद से दोबारा कोशिश नहीं की गई और कुत्ते के काटे का शिकार हुए लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया था। अब सिविल अस्पताल प्रबंधन को इंजेक्शन मिल गए हैं। इससे लोगों को सुविधा होगी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0