किसान आंदोलन के चलते पंजाब में ट्रेनें बंद, चार हजार से ज्यादा यात्री नहीं कर सके सफर, रेलवे ने लाखों रुपये किए रिफंड लुधियाना : (सतीश कुमार चीफ
किसान आंदोलन के चलते पंजाब में ट्रेनें बंद, चार हजार से ज्यादा यात्री नहीं कर सके सफर, रेलवे ने लाखों रुपये किए रिफंड
लुधियाना : (सतीश कुमार चीफ ब्यूरो) :

पंजाब के फिरोजपुर में ट्रेनों के पहिए रुके हुए हैं। किसान आंदोलन के चलते चार हजार से ज्यादा यात्री ट्रेन में सफर नहीं कर सके। इसके चलते विभाग को पांच दिन में 25 लाख 9 हजार 310 रुपए के रिफंड जारी करने पड़े हैं। इसके साथ ही रेलवे में रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। किसान आंदोलन के चलते रेल यातायात का पंजाब में बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। फिरोजपुर मंडल में पिछले पांच दिनों से ट्रेनें प्रभावित हो रही है और लंबी दूरी की ट्रेनों को डायवर्ट करने के चलते जहां अतिरिक्त समय लग रहा है। वहीं ट्रेनों का आवागमन समय से न होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे में यात्रियों की संख्या में आई भारी गिरावट
इसके चलते यात्री सड़क मार्ग को तरजीह दे रहे हैं और बात फिरोजपुर मंडल की करें, तो पिछले पांच दिनों में 4765 यात्रियों ने रेलवे में सफर न कर टिकटों को रद्द किया है। इसके चलते विभाग को पांच दिन में 25 लाख 9 हजार 310 रुपए के रिफंड जारी करने पड़े हैं। इसके साथ ही रेलवे में रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में भी भारी गिरावट देखने को मिली है।
रेल प्रशासन को पहुंचा नुकसान
फिरोजपुर मंडल की ओर से पंजाब में कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट और शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। इसमें 60 गाड़ियों को डायवर्ट, 2 को शॉर्ट टर्मिनेट और 41 गाड़ियों को रद्द किया गया है। इससे जहां यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है, वहीं रेल प्रशासन को भी इससे नुकसान सहना पड़ा है। लुधियाना में इस समय भारी संख्या में यात्री लंबी दूरी की यात्रा के लिए जाते हैं। चुनावों के चलते वोटिंग के लिए भी श्रमिक अपने गावों की ओर रूख कर रहे हैं। ऐसे में ट्रेनों की आमद प्रभावित होने से स्टेशन पर रश बढ़ गया है।

COMMENTS