किसानों को साधने के लिए अकाली दल व कांग्रेस हर तरह का सियासी दांव खेल रहे : अतुल कपूर लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : ब्रदर सेवा दल के प्रधान एव
किसानों को साधने के लिए अकाली दल व कांग्रेस हर तरह का सियासी दांव खेल रहे : अतुल कपूर
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

ब्रदर सेवा दल के प्रधान एवं लोक इन्साफ पार्टी के युवा नेता अतुल कपूर ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के लीडर प्रकाश सिंह बादल पर निशाना सादते हुए कहा शिरोमणि अकाली दल की सम्मान वापसी की सियासत के मायने को समझने की जरूरत है। भाजपा से अलग होने पर हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए पंथक राजनीति करने वाली शिरोमणि अकाली दल की पंजाब के किसानों में जो गहरी पैठ थी पिछले चुनाव में यह जनाधार टूटता नजर आया। ऐसे में अब किसानों को साधने के लिए अकाली दल व कांग्रेस हर तरह का दांव खेल रहे हैं। पंजाब की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधानसभा में केंद्र के कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास कर किसानों का सपोर्ट किया। करीब दो महीने से पंजाब में किसान आंदोलन चलता रहा। राज्य में आंदोलन को शांतिपूर्ण बनाए रखने में कैप्टन अपने सियासी चाल में कामयाब रहे। किसानों की दिल्ली कूच के दौरान पंजाब में कहीं रोक-टोक नहीं हुई। जब हरियाणा में किसानों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया तो कैप्टन ने अपना आक्रामक रुख दिखाया। केंद्र सरकार से वार्ता में भी कैप्टन लीड करते नजर आ रहे हैं। किसान आंदोलन के दौर में शिरोमणि अकाली दल की चर्चा, उसका नाम ज्यादा नहीं उभरा। अब प्रकाश सिंह बादल ने सम्मान वापसी का दांव चला है ताकि पार्टी का नाम चर्चा में रहे। साथ ही किसानों को भी मैसेज जाए कि शिरोमणि अकाली दल उनके फेवर में है।

COMMENTS