HomeHeath

कांग्रेस सरकार के कान विरोध प्रदर्शन से खुलेंगे : डांग,पाली,गोशा

कांग्रेस ने पंजाब को बर्बादी के कगार पर ला खड़ा किया है

कांग्रेस सरकार के कान विरोध प्रदर्शन से खुलेंगे : डांग,पाली,गोशा

कांग्रेस सरकार के कान विरोध प्रदर्शन से खुलेंगे : डांग,पाली,गोशा कांग्रेस ने पंजाब को बर्बादी के कगार पर ला खड़ा किया है  लुधियाना 30 दिसंबर :

न्यू यंग फ्रेंड्स क्लब द्वारा 15वा विशाल भगवती जागरण करवाया : सन्नी सप्रा
नवजोत सिद्धू के इस्तीफे के बाद पंजाब कैबिनेट की आपात बैठक
श्री बालाजी मंदिर में विधिविधान के साथ मां भगवती के पवित्र नवरात्रे पर्व आरम्भ : अमन जैन

कांग्रेस सरकार के कान विरोध प्रदर्शन से खुलेंगे : डांग,पाली,गोशा

कांग्रेस ने पंजाब को बर्बादी के कगार पर ला खड़ा किया है

 लुधियाना 30 दिसंबर : (पी9 ब्यूरो) : 

हरभजन सिंह डांग, प्रीतपाल सिंह पाली, गुरदीप सिंह गोशा, मनप्रीत सिंह मन्ना के नेतृत्व में सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया के पक्ष में फील्ड गंज में युवा अकाली दल की एक गर्म जोशी भरी बैठक हुई। जिसमें सरकारी बदमाशी के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर गुरदीप सिंह गोशा और मनप्रीत सिंह ने कहा बिक्रम सिंह मजीठिया लोगों की आवाज होने पर उनकी लोकप्रियता से घबरा कर उन पर गलत मामला दर्ज किया है। कांग्रेस सरकार 2017 में जनता से झूठे वादे करके सरकार लाई थी। अब जनता से वोट किस मुंह से मांगेगे इसके चलते लोगो का ध्यान बटाने के लिए यह मामला दर्ज किया है। जब पंजाब में अकाली दल की सरकार थी तब पंजाब मे  विकास हुआ था। पंजाब प्रगति के पथ पर था लेकिन 2017 के बाद पंजाब की अनदेखी की गई है। पंजाब में गुंडागर्दी बड़ गई है। गुरदीप सिंह गोशा और माना  ने कहा अब लोग जाग चुके है दुबारा पंजाब को प्रगति के राह पर लाया जाएगा। इस अवसर पर बोलते हुए हरभजन सिंह डांग ने कहा कि 31 दिसंबर को सुबह 11 बजे माननीय उपायुक्त राज्यपाल को मांग पत्र सौंपा जाएगा। जिसमे इस झूठे मामले को खारिज किया जाना चाहिए मांग की जाएगी। हम न तो कॉन्ग्रेस सरकार से डरे है ना डरेगे, इनके  अत्याचार और दमन के खिलाफ लड़ेंगे। कांग्रेस ने इस तरह के अत्याचार पहले भी किया है  शिरोमणि अकाली दल को बदनाम करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए अब भी नही होगे इस अवसर पर  हरप्रीत सिंह डांग, अरविंदर सिंह, रिंकू, सतनाम सिंह कैले, जतिंदर सिंह खालसा, रॉबिन सिंह, गगनदीप सिंह ग्यासपुरा, हरमनप्रीत सिंह अर्नेजा, हरप्रीत सिंह ओसवाल, तरनदीप सिंह, सनी, विशाल लाहोत, गुरदेव सिंह मरजारा, मनविंदर सिंह, मनिंदर सिंह, इनमी, प्रभजीत सिंह पंढेर, तजिंदर सिंह, सोनू, देव निर्वान, सिमर सिंह, सेठीपन मक्की, अमन बस्सी, काली घई, लाला जी, जसप्रीत सिंह, हरदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि शामिल रहे। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0