HomeHeath

कम अनाज तोलने का मामला :

कम अनाज तोलने का मामला :

कम अनाज तोलने का मामला : बीआरएस नगर में बालटियों में गेहूं देने पक्खोवाल ब्लॉक में डिपो होल्डर के गलत व्यवहार करने पर लाइसेंस रद्द प्रधानमंत्र

जोशी नगर वेलफेयर सोसाइटी ने मांगो को लेकर की मीटिंग : बाल किशन वर्मा
KIPPS MARKET AND MALHAR ROAD PROBLEMS SHOULD BE ADDRESSED IMMEDIATELY: ADV. BIKRAM SIDHU
जिला न्यायालय में हुए विस्फोट पर गहरा दुख व्यक्त कर बुलाई अहम मीटिंग : विशाल मदान

कम अनाज तोलने का मामला : बीआरएस नगर में बालटियों में गेहूं देने पक्खोवाल ब्लॉक में डिपो होल्डर के गलत व्यवहार करने पर लाइसेंस रद्द

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत कार्डधारकों को कम अनाज तोलकर देने का मामला

तीन जांच टीमों ने भरे 45 सैंपल

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत नीलाकार्ड धारकों को प्रति व्यक्ति 10 किलो गेहूं बांटा जा रहा है। सभी डिपो पर बांटने के लिए भेजे गए इस अनाज में बड़े स्तर पर हेराफेरी हो रही है। ये घपलेबाजी सामने आने के बाद फूड एंड सिविल सप्लाई डिपार्टमेंट ने दो डिपो होल्डरों का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है।

टीम में दो डीएफएसओ और दो इंस्पेक्टर

जानकारी के अनुसार डिपो होल्डरों ने कार्ड धारकों को कम अनाज दे रहे हैं। इस बारे में पता चलने पर पी9 के ब्यूरो ने अलग-अलग इलाकों में जाकर 5 डिपुओं का दौरा कर चेक किया। इस दौरान डिपो से मिले गेहूं को बाहर जाकर तोला गया। डीएफएसओ सुखविंदर सिंह गिल ने बताया कि उनकी तरफ से शुक्रवार को 3 टीमें बना अलग-अलग इलाकों में भेजी।
टीमों में दो डीएफएसओ और दो इंस्पेक्टर शामिल हैं। उन्होंने सभी डिपो पर जाकर जांच की। इस दौरान पाया कि बीआरएस नगर स्थित डिपो होल्डर की ओर से कार्डधारकों को बालटियों में भरकर कम गेहूं दिया जा रहा था। जबकि पक्खोवाल ब्लॉक में डिपो होल्डर लोगों से गलत व्यवहार और अनियमित तरीके से अनाज देते पाया गया। नियमों के मुताबिक न चलने के कारण दोनों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं।

टीमों ने कई इलाकों में डिपो पर की छापेमारी, कार्डधारकों को दिया जा रहा अनाज भी तोला

चेकिंग में सामने आया था कि डिपो होल्डरों ने हर कार्डधारक को एक से दो किलो अनाज कम दिया जा रहा था। इसके बाद डीएफएसओ सुखविंदर सिंह गिल ने मुलाजिमों की टीमें बना अलग-अलग इलाकों में भेजी। टीमों ने सभी डिपो पर छापेमारी कर लोगों को दिए जाने वाले अनाज को तोला गया और उसकी क्वालिटी चेक की गई। इस दौरान दो डिपो होल्डरों पर कार्रवाई की। इसके अलावा अन्य डिपो पर बांटी जा रही गेहूं की चेकिंग कर 45 सैंपल लिए गए हैं।

आटा चक्की एसोसिएशन के मेंबरों से मीटिंग की

आटा चक्की पर खराब गेहूं मिलने की शिकायतों के बाद डीएफएसओ की ओर से आटा चक्की एसोसिएशन के सदस्यों के साथ मीटिंग की। इस दौरान कार्डधारकों की ओर से चक्की पर दी जाने वाली गेहूं को लेकर पूछा। अधिकारियों ने सभी मेंबरों को खराब गेहूं आने पर तुरंत उन्हें सूचित करने के आदेश दिए हैं।
दो डिपो की तरफ से गलत तरीके से काम करने के कारण उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी। इस बारे में कार्ड धारकों से भी फीडबैक लिया जा रहा है। गेहूं को मार्कफेड और वेयर हाउस से मंगवाया जा रहा है, ताकि साफ गेहूं लोगों तक पहुंचाया जा सके। -सुखविंदर सिंह गिल, डीएफएसओ

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1