Homeपंजाब

कमिश्नरेट पुलिस का प्राइवेट स्कूल पर बड़ा एक्शन :

स्कूल प्रिंसिपल सुनीता राणा गिरफ्तार

कमिश्नरेट पुलिस का प्राइवेट स्कूल पर बड़ा एक्शन :

कमिश्नरेट पुलिस का प्राइवेट स्कूल पर बड़ा एक्शन : पाबंदी के बावजूद प्राइवेट स्कूल में बच्चों को बुलाकर लिया जा रहा था एग्जाम स्कूल प्रिंसिपल

संत तुलसी दास जी की 56वी बरसी बड़ी श्रद्धा से मनाई गई : भगत संजीव
अश्वनी शर्मा के मैदान में आने से भाजपा के लिए अहम सीट बनी पठानकोट
कैट ने ई कॉमर्स की लड़ाई में देश के प्रमुख उद्योगपतियों एवं संगठनों से सहयोग माँगा : हरकेश मित्तल कैट अध्यक्ष पंजाब

कमिश्नरेट पुलिस का प्राइवेट स्कूल पर बड़ा एक्शन : पाबंदी के बावजूद प्राइवेट स्कूल में बच्चों को बुलाकर लिया जा रहा था एग्जाम

स्कूल प्रिंसिपल सुनीता राणा गिरफ्तार

जालंधर : (एडिटर हरपाल सिंह) :

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पाबंदी के बावजूद मनमानी करने वाले एक प्राइवेट स्कूल के खिलाफ जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने स्कूल में रेड कर वहां एग्जाम देते बच्चे देखे और स्कूल प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया। स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ थाना जालंधर कैंट में जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के उल्लंघन के आरोप में आईपीसी की धारा 188, एपिडेमिक डिजीज एक्ट की धारा 3 और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट की धारा 54 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

कंट्रोल रूम में सूचना मिलने के बाद की पुलिस ने रेड

कैंट पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत आई थी कि सोफी पिंड स्थित एसवीएम् सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल खुला हुआ है। जिसमें बच्चे एग्जाम दे रहे हैं। वह तुरंत एएसआई राम लुभाया को साथ लेकर वहां पहुंचे।

स्कूल में बच्चे दे रहे थे एग्जाम, प्रिंसिपल नहीं दे सकी संतुष्टिजनक जवाब

स्कूल पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उसका गेट खुला हुआ था। स्कूल के अंदर बच्चे टेबल पर बैठकर लिख रहे थे और कुछ बच्चे सीढ़ियों से नीचे आ रहे थे। इस संबंध में उन्होंने स्कूल की प्रिंसिपल सोफी पिंड की अफसर कॉलोनी में रहने वाली सुनीता राणा से पूछताछ की, लेकिन वो स्कूल खोलने के बारे में कोई संतुष्टिजनक उत्तर नहीं दे सकी।

स्कूल में बच्चे बुलाने पर है रोक

पंजाब सरकार की तरफ से कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई बंद की गई है। इस दौरान स्कूल खोले जा सकते हैं लेकिन बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जा सकता। कैंट एरिया में जिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की गई, उसमें बच्चों को बुलाकर एग्जाम लिया जा रहा था।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0