Homeपंजाब

कनाडा में फंसे पंजाबी स्टूडेंट्स का सीएम मान को लेटर :

कनाडा में फंसे पंजाबी स्टूडेंट्स का सीएम मान को लेटर :

कनाडा में फंसे पंजाबी स्टूडेंट्स का सीएम मान को लेटर : पंजाब सरकार से मदद मांगी, टास्क फोर्स गठित कर जांच की मांग चंडीगढ़ : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

मौजूदा विधायक ने हलका आत्म नगर को विकास का साथी नहीं बनने दिया : कुलवंत सिद्धू
रेत चोरी में दो दिन का पुलिस रिमांड पर लिया :
भगवंत मान सरकार अपने अधिकारियो का विश्वास जीतने में हुई फेल : गौरव अरोड़ा

कनाडा में फंसे पंजाबी स्टूडेंट्स का सीएम मान को लेटर : पंजाब सरकार से मदद मांगी, टास्क फोर्स गठित कर जांच की मांग

चंडीगढ़ : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

कनाडा में फंसे पंजाबी स्टूडेंट्स ने CM भगवंत मान को लेटर 

पंजाब में ट्रैवल एजेंटों की धोखाधड़ी से कनाडा में फंसे भारतीय स्टूडेंट्स को डिपोर्ट किए जाने का खतरा पूरी तरह टला नहीं है। इसी कारण कनाडा में फंसे पंजाबी स्टूडेंट्स ने सीएम भगवंत मान को लेटर लिख कर मदद मांगी है। वहीं, आरोपी एजेंट ब्रिजेश मिश्रा को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। स्टूडेंट्स ने पंजाब सरकार से कैनेडियन एजेंसी के पास उनका पक्ष रखने की अपील की है। पंजाबी स्टूडेंट्स ने सीएम भगवंत मान से मामले की जांच के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) गठित कर जांच कराने की मांग की है, ताकि उनकी पूरी मदद हो सके। साथ ही स्टूडेंट्स की PR हो सके और उनके रहने की व्यवस्था को सुनिश्चित की जा सके। स्टूडेंट्स ने सीएम भगवंत मान को भेजे गए लेटर में उनसे धोखाधड़ी करने वाले कई एजेंट्स का नाम लिखा हैं। इनमें आरोपी एजेंट ब्रिजेश मिश्रा समेत कुल 5 एजेंट्स के नाम हैं। उन्होंने पंजाब में रहने वाले अपने परिवारों की आर्थिक मदद किए जाने की अपील भी की है।

आरोपी ब्रिजेश मिश्रा को किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार ​​​​​कैनेडियन बॉर्डर एजेंसी द्वारा मामले में केस भी दर्ज किया गया है। आरोपी ब्रिजेश मिश्रा को गिरफ्तार भी किया गया है।ब्रिजेश मिश्रा के पास रजिस्टर्ड लाइसेंस ही नहीं था। फिलहाल कैनेडियन जांच एजेंसी मामले के सभी तथ्यों की पड़ताल करने में जुटी है।

आरोपी ट्रैवल एजेंट का इकबालिया बयान अहम

कनाडा से पंजाबी स्टूडेंट्स की अगुआई करते रहे एक्टिविस्ट जसप्रीत सिंह ने कहा कि स्टूडेंट्स को कनाडा से डिपोर्ट करने से पहले उनसे एक-एक कर जांच करने की बात कही गई थी। स्टूडेंट्स को स्वयं साबित करना होगा कि वह निर्दोष हैं। जसप्रीत सिंह ने कहा कि पंजाबी स्टूडेंट्स को निर्दोष साबित करने के लिए आरोपी एजेंट्स का वह स्टेटमेंट/इकबालिया बयान सामने आना जरूरी है, जिसमें वह धोखाधड़ी की बात मान रहे हों। इसके बाद ही कनाडा के कानून के अनुसार पंजाबी स्टूडेंट्स का केस मजबूत हो सकेगा।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0