Homeपंजाब

कनाडा में कमाई का सपना दिखा 13 लाख भी ठगे

वर्क परमिट अप्लाई करने के लिए पुरानी नौकरी से दिलवा दिया था इस्तीफा

कनाडा में कमाई का सपना दिखा 13 लाख भी ठगे

कबूतरबाजी : कनाडा में कमाई का सपना दिखा 13 लाख भी ठगे, ट्रैवल एजेंट ने साथी संग मिलकर युवक को कर दिया बेरोजगार वर्क परमिट अप्लाई करने के लिए पुरान

लिपमुख विधायक सिमरजीत सिंह बैंस पर लगे रेप के इल्जाम गन्दी राजनीती साजिश : अतुल कपूर
सुखजिंदर सिंह रंधावा का पंजाब का नया सीएम बनना लगभग तय
श्री मद भागवत महा पुराण कथा के पूर्ण होने पर मंदिर ट्रस्ट द्वारा

कबूतरबाजी : कनाडा में कमाई का सपना दिखा 13 लाख भी ठगे, ट्रैवल एजेंट ने साथी संग मिलकर युवक को कर दिया बेरोजगार

वर्क परमिट अप्लाई करने के लिए पुरानी नौकरी से दिलवा दिया था इस्तीफा, काम नहीं हुआ तो पैसे मांगने पर धमकाने लगे

जालंधर : (पी9 ब्यूरो) : 

पुलिस ने ट्रैवल एजेंट व उसके साथी के खिलाफ धोखाड़ी व ट्रैवल एक्ट का केस दर्ज कर लिया है। – प्रतीकात्मक फोटो

कनाडा जाकर मोटी कमाई का सपना देख रहे युवक को महिला ट्रैवल एजेंट व उसके साथी की ठगी ने बेरोजगार कर दिया। ट्रैवल एजेंट ने युवक का कनाडा का वर्क परमिट बनाने के लिए नौकरी से इस्तीफा दिलवा दिया और फिर उसके परिवार की 13 लाख की जमा-पूंजी ठग ली। बाद में उसे वर्क परमिट व वीजा से लेकर एयर टिकट तक जाली पकड़ा दिए। युवक को ठगी का पता चला तो पैसे वापस मांगने पर उसे धमकाया जाने लगा। युवक ने पुलिस को शिकायत की तो जांच के बाद पुलिस ने आराेपी महिला ट्रैवल एजेंट व उसके साथी के खिलाफ धोखाधड़ी व ट्रैवल एक्ट का केस दर्ज कर लिया है।

प्राइवेट नौकरी करता था, ट्रैवल एजेंट के साथी ने फंसाया जाल में

चांदपुर के रहने वाले राकेश कुमार ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता था। उसकी 6 साल की बेटी है। इस दौरान नकोदर के गांव टाहली का कुलदीप सिंह उसे मिला। कुलदीप ने कहा कि उसका वर्क परमिट पर कनाडा का वीजा लग गया है। फिर वह पक्के तौर पर कनाडा में सैटल हो जाएगा। उसने राकेश को भी कहा कि वो पैसों का इंतजाम कर ले तो उसका भी कनाडा का वर्क परमिट पर वीजा लगवा देगा। फिर कुलदीप ने फोन पर उसकी बात नवांशहर के बंगा की रहने वाली किरन बंसल से करवाई। किरन नवाशंहर में चंडीगढ़ रोड स्थित केसी टावर में निशा राणा कंसलटेंट के नाम से दफ्तर चलाती है। उसने घर आकर अपने परिवार से बात की और वो मदद के लिए राजी हो गए।

कनाडा वर्क परमिट के लिए दिलवा दिया इस्तीफा

फिर वह कुलदीप के साथ किरन बंसल से मिला और कनाडा जाने के लिए 17.50 लाख में डील फाइनल हो गई। कनाडा वर्क परमिट का काम शुरू करने के लिए किरन बंसल की मांग के मुताबिक उसने 2.50 लाख रुपए दे दिए। इसके लिए उसे अपनी नौकरी से यह कहते हुए इस्तीफा दिलवा दिया कि इसकी कॉपी वर्क परमिट के साथ लगानी है। इसके बाद फोन व वॉट्सऐप से उसकी ट्रैवल एजेंट किरन बंसल से बातचीत होती रही। फिर उसने अपने ऑफिस बुलाया और जॉब ऑफर लेटर पर उसके साइन करवा लिए। वहां पासपोर्ट व दूसरे दस्तावेज ले लिए। फिर उसे कहा कि कनाडा से कन्फरमेशन कॉल आएगी लेकिन ऐसी कोई कॉल शिकायत कर्ता को नहीं आई।

बहाने से मांगते रहे और पैसे, मां की FD भी तुड़वा दी

इसके बाद किरन ने ही उसे फोन किया कि उसके वर्क परमिट का काम शुरू हो गया है और उसकी फीस के रूप में 2 लाख और ले लिए। इसके बाद उसका मोहाली के मैक्स अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। इसके बाद सिक्योरिटी शो करने के बहाने उसने राकेश से 5 लाख रुपए मांगे। जिसके लिए राकेश ने अपनी मां की FD तुड़वाकर पैसे जमा करा दिए। इसी तरह बहाने से उसने करीब 13 लाख रुपए ले लिए।

पहले कोविड का बहाना बनाया, फिर जाली कागजात भेज दिए

फिर ट्रैवल एजेंट किरन बंसल ने वॉट्सऐप पर उसे वीजा की फोटो भेजते हुए कहा कि वह कनाडा जाने की तैयारी कर ले। उसने कहा कि मार्च 2020 में कोविड की वजह से उसके कनाडा जाने का काम आगे हो गया है। वह इंतजार करने लगा। जब अगस्त में उसने किरन बंसल से पूछा तो उसने एयर टिकट की कॉपी भेज दी। उसने किसी इमीग्रेशन ऑफिस से जांच कराई तो पता चला कि ट्रैवल एजेंट किरन का भेजा वीजा, वर्क परमिट, टिकट व जॉब ऑफर लेटर सब जाली हैं। जब उसने किरन से पैसे लौटाने के लिए कहा तो वह उसे धमकाने लगी, जिसके बाद फरियादी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0