Homeपंजाब

‘कई दलों के एमएलए भाजपा में होंगे शामिल’ : रवनीत बिट्टू

‘कई दलों के एमएलए भाजपा में होंगे शामिल’ : रवनीत बिट्टू

'कई दलों के एमएलए भाजपा में होंगे शामिल' : रवनीत बिट्टू लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद दो दिन से

देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक हुए सीएम केजरीवाल
पंजाब कांग्रेस में घमासान : सोनिया गांधी-सिद्धू की बैठक खत्म
रामलला के घर दिवाली : अवधपुरी पहुंचे रघुराई

‘कई दलों के एमएलए भाजपा में होंगे शामिल’ : रवनीत बिट्टू

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद दो दिन से दिल्ली में डटे सांसद रवनीत सिंह बिट्टू राजनीतिक जोड़तोड़ में लग गए हैं। बिट्टू ने दावा किया कि आप, कांग्रेस सहित कई दलों के विधायक व वरिष्ठ नेता संपर्क में हैं और जल्द भाजपा में शामिल होंगे। बिट्टू ने यह भी दावा किया कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जेल में हैं, राघव चड्ढा विदेश भागे हुए हैं और आप विधायक नेतृत्वहीन हो गए हैं।

बिट्टू ने पीएम मोदी से की मुलाकात

लोकसभा चुनाव के बाद पंजाब और दिल्ली की सरकारें भी गिर जाएंगी। बिट्टू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की है। बताया जाता है कि वह दिल्ली में बैठ लगातार पंजाब के विधायकों और पूर्व विधायकों के संपर्क में हैं। भले ही वह किसी भी पार्टी के हैं।

भाजपा में शामिल होने की बिछा रहे बिसात 

वह आने वाले दिनों में कांग्रेस के अन्य विधायक और पदाधिकारियों को भाजपा में शामिल करवाने के लिए बिसात बिछा रहे हैं। यही कारण है कि लगातार कांग्रेसी नेताओं के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं राजनीतिक गलियारे में चल रही हैं। बिट्टू का कहना है कि उनका एक ही मकसद है कि पंजाब और लुधियाना का विकास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता कहती है कि यदि वह उन्हें वोट देकर जीत दिलाती है तो जनप्रतिनिधि पंजाब के विकास के लिए कुछ करें। 

पंजाब को लेकर हुई बातचीत

जब जनप्रतिनिधि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, कृषि मंत्री से सीधे मिलेंगे तो समस्याएं हल होंगी। बिट्टू ने यह भी कहा कि उनकी प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से पहले भी पंजाब को आगे लेकर जाने की बातचीत होती रही है। पंजाब को देश की रक्षा करने वाला राज्य माना जाता है और जो पंजाब का अधिकार है, वह क्यों नहीं लेंगे? उन्होंने यहां तक कहा कि जब केंद्र सरकार कह रही है कि वह पंजाब के विकास के लिए कुछ खास करना चाहती है तो क्यों न उनके पास जाएं?

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0