एस डी पी सीनियर सकेंडरी स्कूल में गुरुतेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर कार्यक्रम का किया आयोजन : बलराज भसीन लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : एस डी पी
एस डी पी सीनियर सकेंडरी स्कूल में गुरुतेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर कार्यक्रम का किया आयोजन : बलराज भसीन
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
एस डी पी सीनियर सकेंडरी स्कूल जोधेवाल बस्ती में गुरुतेग बहादुर के शहीदी दिवस पर स्कूल प्रागण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मोके पर प्रधान श्री बलराज कुमार भसीन ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि आज स्कूल प्रागण में गुरुतेग बहादुर के शहीदी दिवस पर कर्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान श्री बलराज कुमार भसीन के कुशल मार्ग दर्शन से आयोजित इस कार्यक्रम में विधार्थियो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। विधार्थियो को गुरुतेग बहादुर जी की महत्वपूर्ण घटनाओं से परिचित करवाया एवं उनकी शहादत से प्रेरणा लेने को प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा शब्द गायन और भाषण दिया गया। इस अवसर पर स्कूल इंचार्ज श्रीमती इंदु खुराना ने विद्यार्थियों को गुरु जी के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

COMMENTS