Homeचण्डीगढ़

एसआईटी की जांच के खिलाफ पूर्व डीजीपी सैनी हाईकोर्ट पहुंचे

14 अक्टूबर 2015 को हुई पुलिस फायरिंग में 2 प्रदर्शनकारी मारे गए थे

एसआईटी की जांच के खिलाफ पूर्व डीजीपी सैनी हाईकोर्ट पहुंचे

बहबल कला फायरिंग मामला : एसआईटी की जांच के खिलाफ पूर्व डीजीपी सैनी हाईकोर्ट पहुंचे, पहले से दायर याचिकाओं के साथ सुनवाई होगी 14 अक्टूबर 2015 को हु

हेरोइन तस्कर सरपंच गुरदीप सिंह राणों की पायलट जिप्सी में सवार पुलिस मुलाजिम को किया बर्खास्त
प्रोफेशनल टैक्स की प्रतियां फाड़ कर व्यापारियों ने किया रोष प्रदर्शन : सुनील मेहरा
यूपी की नई जनसंख्या नीति 2021-30 तैयार

बहबल कला फायरिंग मामला : एसआईटी की जांच के खिलाफ पूर्व डीजीपी सैनी हाईकोर्ट पहुंचे, पहले से दायर याचिकाओं के साथ सुनवाई होगी

14 अक्टूबर 2015 को हुई पुलिस फायरिंग में 2 प्रदर्शनकारी मारे गए थे

चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) :

पंजाब में बेअदबी घटना के बाद बहबल कला में फायरिंग के मामले में पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी के ख़िलाफ़ एसआईटी की तरफ से निचली अदालत में चालान पेश किए जाने की कार्रवाई को सैनी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। हाई कोर्ट को बताया गया कि इस मामले में पहले से ही दो याचिकाएं विचाराधीन है। इस पर हाईकोर्ट ने सभी मामलों पर एक साथ 1 फरवरी के लिए सुनवाई तय की है।

पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह और निरस्त आईजी परमराज सिंह उमरानंगल ने भी इस मामले में चालान पेश किए जाने को चुनौती दे रखी है।पंजाब पुलिस की एसआईटी  की तरफ से फरीदकोट की अदालत में सुमेध सिंह सैनी और अन्य आरोपियों के ख़िलाफ़ 2015 के बहबल कलां फायरिंग मामलो में अपराधक धारायें के अंतर्गत चालान पेश किया था। फायरिंग की घटना में सैनी और उमरानंगल की भूमिका को साबित करने के लिए एसआईटी ने इन दोनों के बीच हुई फोन डिटेल्स का भी विवरण दिया है। 14 अक्टूबर 2015 को हुई पुलिस फायरिंग में 2 प्रदर्शनकारी मारे गए थे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0