देर रात तक बना रहा तनाव : एलकेजी क्लास में पढ़ने वाली मासूम से स्कूल में दुष्कर्म, खून में लथपथ कपड़े देख मां को चला वारदात का पता रेप के मामले मे
देर रात तक बना रहा तनाव : एलकेजी क्लास में पढ़ने वाली मासूम से स्कूल में दुष्कर्म, खून में लथपथ कपड़े देख मां को चला वारदात का पता
रेप के मामले में देर रात 11 बजे तक करीब 150 लोगों ने स्कूल तो रात 12.15 बजे तक 30-35 परिजनों ने घेरा थाना सलेम टाबरी
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

सलेम टाबरी के अमन नगर इलाके के एक प्राइवेट स्कूल की 6 साल की एलकेजी क्लास की बच्ची से किसी ने रेप कर डाला। बच्ची जब घर पहुंची तो उसके खून से लथपथ देखकर मां को वारदात का पता चला। सूचना मिलने पर एडीसीपी प्रज्ञा जैन समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फाॅरेंसिक टीम के साथ स्कूल जाकर जांच भी की। बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात करीब 8.00 बजे बच्ची की मां, भाई और मौसी को पुलिस सिविल अस्पताल से थाने ले आई।
थाना सलेम टाबरी पुलिस ने बच्ची की मां के बयानों पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। देर रात जैसे-जैसे इलाके के लोगों को मालूम चलता गया लोग स्कूल के बाहर जमा होना शुरू हो गए। रात 11.00 बजे तक करबी 150 लोग स्कूल को घेरे रहे। देर रात एसीपी सुरिंदर मोहन, एसीपी वरियाम सिंह, एसीपी गुरविंदर सिंह ने लोगों को शांत करा कर वापस भेजा।
वहीं, देर रात 12.15 बजे तक परिवार वालों ने थाना सलेम टाबरी को घेरे रखा। घरवालों का आरोप है कि बच्ची के साथ स्कूल में घटना हुई। आठ घंटे बाद भी पुलिस घटनास्थल को लेकर किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी और पर्चे में घटना स्थल लिखा ही नहीं। वहीं देर रात डॉक्टरों ने रेप की पुष्टि की है।
बच्ची के कपड़े खून से लथपथ देखे तो पता चला
बेटी का इसी साल एलकेजी में एडमिशन कराया है। चार दिन पहले ही उसने स्कूल जाना शुरू किया है। बुधवार सुबह 9 बजे मैंने बच्ची को स्कूल छोड़ा। दोपहर 2:10 बजे स्कूल से लेकर आई। रास्ते में वह सही से चल नहीं पा रही थी। घर पहुंचने पर उसने खाना खाने से इंकार कर दिया।
फिर स्कूल का काम कराने लगी, तो बच्ची ने टाॅयलेट जाने की बात बोली। वाॅशरूम जाने पर मैं पीछे गई तो बच्ची के कपड़े खून से लथपथ थे। जिसके बाद मैंने पति को इसके बारे में बताया। -जैसा पीड़िता की मां ने बताया
पिता का आरोप : स्कूल प्रबंधक झगड़ने लगे
बच्ची के पिता का आरोप है कि घटना बारे पता चलने पर जब वे स्कूल पहुंचे तो स्कूल बंद था। फिर स्कूल प्रबंधकों से बातचीत की। उन्होंने स्कूल में ऐसी कोई घटना होने से मना कर दिया और झगड़ने लगे। इसके बाद बात भी नहीं की। पुलिस के आने पर प्रबंधकों ने बात की।
50 से अधिक पुलिस मुलाजिम जांच में जुटे
पुलिस द्वारा स्कूल के सीसीटीवी समेत इलाके में 20 से अधिक कैमरे खंगाले जा चुके हैं। वहीं, सीपी राकेश अग्रवाल के आदेशों के बाद एडीसीपी-1 प्रज्ञा जैन को नोडल अफसर लगाया गया है। इसी के साथ एसीपी गुरबिंदर सिंह, एसीपी वरयाम सिंह, थाना सलेम टाबरी समेत 5 थानों के एसएचओ, सीआईए-1, 2 व 50 से पुलिस मुलाजिमों को जांच में लगाया गया है।
टाइम लाइन
सुबह 8:30 बजे : बच्ची को मां खुद स्कूल छोड़कर आई
दोपहर 2:10 बजे : छुट्टी के बाद मां ही लेकर घर लौटी
दोपहर 3:30 बजे : पीड़िता के कपड़ों पर खून देखा
शाम 4:15 बजे : परिवार के लोग स्कूल पहुंचे
शाम 4:45 बजे : पुलिस मौके पर पहुंची, कैमरे खंगाले
शाम 6:00 बजे : बच्ची को अस्पताल ले जाया गया
रात 11:00 बजे : 150 लोगों ने स्कूल घेरा
रात 12.15 बजे : थाना सलेम टाबरी को परिवार के 30-35 सदस्यों ने घेरे रखा।
बच्ची के साथ रेप के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बच्ची का सिविल अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। – प्रज्ञा जैन, एडीसीपी-1
स्कूल में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है क्योंकि स्कूल में सभी फीमेल स्टाफ है। छुट्टी के बाद बच्ची सही तरीके से चलकर घर गई है। -भरत दुआ, स्कूल प्रबंधक

COMMENTS