Homeपंजाब

एलकेजी की छात्रा से दुष्कर्म मामले में सनसनीखेज खुलासा

एलकेजी की छात्रा से दुष्कर्म मामले में सनसनीखेज खुलासा

एलकेजी की छात्रा से दुष्कर्म मामले में सनसनीखेज खुलासा : भाई ने ही किया था एलकेजी की छात्रा से दुष्कर्म लुधियाना के सलेम टाबरी के अमन नगर में 6 सा

चूहड़पुर संत विहार में सीवरेज का पानी पीने वाले पानी में मिक्स होने पर हंगामा : संजीव अरोड़ा
विधायक सिद्धू ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सौंपे कार्ड
विस चुनाव ड्यूटी नहीं करने वालों पर डंडा :

एलकेजी की छात्रा से दुष्कर्म मामले में सनसनीखेज खुलासा : भाई ने ही किया था एलकेजी की छात्रा से दुष्कर्म

लुधियाना के सलेम टाबरी के अमन नगर में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

सलेम टाबरी के अमन नगर में 6 साल की एलकेजी की छात्रा से रेप किसी और ने नहीं बल्कि उसी के 12 साल के भाई ने किया था। वारदात के वक्त बच्चा टीवी पर क्राइम पेट्रोल देख रहा था। यह खुलासा पुलिस ने जांच के बाद किया। वारदात के बाद सहमी बच्ची की जब चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने काउंसलिंग की तो उसने बताया कि उसके भाई ने ही उसके साथ गलत काम किया।
इस दौरान वह टीवी पर क्राइम पेट्रोल सीरियल देख रहा था। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित बच्ची के मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बयान दर्ज किए और आरोपी को हिरासत में लेकर केस में नामजद कर लिया। पुलिस ने पीड़ित के घर से बेडशीट भी बरामद की, जिसमें खून के निशान थे। पुलिस ने बच्ची और उसके भाई का डीएनए टेस्ट कराया है। वहीं, एनजीओ ने बच्ची को 1 लाख रुपए की सहायता राशि भी दी है। पुलिस ने भी
सरकार को पत्र लिखकर बच्ची की मदद को कहा है। वहीं, अब नाबालिग भाई की काउंसलिंग भी होगी। उधर, कल सुबह इस घटना में इंसाफ के लिए भड़के लोगों ने लुधियाना-जालंधर हाईवे 6 घंटे तक जाम कर कार्रवाई की मांग की थी।
वारदात के क्लू… बच्ची के बयान के बाद पुलिस ने उसके भाई से पूछताछ की तो पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार भाई के बयानों पर पता चला कि स्कूल से घर जाने के बाद बच्ची अपने भाई के साथ रजाई में बैठ गई। दोनों टीवी लगाकर क्राइम पेट्रोल देख रहे थे। उनकी मां कमरे के बाहर मशीन से कपड़े सिल रही थी। इसी बीच वारदात हुई। बच्ची को दिक्कत आने पर उसने उठकर मां को टाॅयलेट जाने की बात बोल चली गई। पीछे जब मां गई तो उसने खून लगे कपड़े देखे, तो घटना का पता चला।
मां का आरोप- बेटा ऐसा नहीं कर सकता, पुलिस ने पीटकर मनवाया- बच्ची की मां का आरोप है कि पुलिस ने स्कूल को बचाने के लिए बेटे को नग्नावस्था में टॉर्चर कर रेप का जुर्म मनवाया, जबकि उसका बेटा ऐसा काम नहीं कर सकता। मां का आरोप है कि पुलिस पहले उनका साथ देती रही। फिर अस्पताल रेप की पुष्टि होने पर एकदम रवैया बदल गया और उन्हें रिश्तेदारों से भी मिलने नहीं दे रहे थे। वह बहाने से भागकर मोहल्ले में गए और सभी को बताया। इसके बाद लोग इकट्ठा हुए। फिर पुलिस उन्हें कार में बैठकर थाने ले गई। वहां बेटे को पीटते रहे और कहा कि बेटे को कह कि वो कहे कि उसने रेप किया है, नहीं तो पीटते रहेंगे।
मां के अनुसार बच्चे को रोते और पीटते देख उसके कहने पर बेटे ने बचने के लिए हामी भर दी। फिर उनसे जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए कि उनकी बेटी का रेप स्कूल में नहीं हुआ, बल्कि भाई ने किया है। इसी पर वीरवार को सुबह लोगों ने पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए हाईवे पर जाम भी लगाया, मगर पुलिस की तरफ से खुलासा करने के बाद इन्हें समझाकर घर भेज दिया गया।

एक्सपर्ट व्यू -क्राइम शो से बच्चों की मानसिकता पर पड़ रहा असर

जो बच्चे क्राइम शो ज्यादा देखते हैं, वो हिंसात्मक हो जाते हैं। वो सोचते हैं हिंसा ही समस्या का हल है। टीवी पर दिखाई गई हिंसा की नकल करते हैं। इससे उनकी मानसिकता पर असर पड़ता है और वह अपराध करने लगते हैं। -डॉ. तरलोचन सिंह, साइकोलॉजिस्ट

साक्ष्यों के आधार पर ट्रेस किया केस

हमारे पास अहम साक्ष्य है, जिससे इस पूरे मामले में पुलिस ने गहन जांच पड़ताल के बाद ही इसे ट्रेस किया। हमारे पास वह फुटेज भी है। पीड़ित के बयान के बाद और एविडेंस के आधार पर ही कार्रवाई की गई है। -प्रज्ञा जैन, एडीसीपी-1, लुधियाना

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0