Homeपंजाब

एफएंडसीसी मीटिंग : 177 में से 100 प्रस्ताव पास

एफएंडसीसी मीटिंग : 177 में से 100 प्रस्ताव पास

एफएंडसीसी मीटिंग : 177 में से 100 प्रस्ताव पास, 24 घंटे पेयजल योजना के लिए 580 एमएलडी प्लांट को मंजूरी लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : मेयर हाउस

ਪ੍ਰਧਾਨਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਦਾ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ,’ਸੇਵਾ ਤੇ ਸਮਰਪਣ’ ਵਜੋਂ ਡੰਡੀ ਸਵਾਮੀ ਮੰਦਿਰ ਹਵਨ ਯੱਗ ਕਰਕੇ ਤੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਪੜ੍ਹਨ ਯੋਗ ਸਮੱਗਰੀ ਵੰਡ ਕੇ ਮਨਾਇਆ : ਐਡਵੋਕੇਟ ਬਿਕਰਮ ਸਿੱਧੂ
शोभायात्रा के गणमान्यों को दिए जा रहे निमंत्रण : एडवोकेट राकेश भाटिया
जेल भेजने से पहले कैदियों के 5 टेस्ट जरूरी :

एफएंडसीसी मीटिंग : 177 में से 100 प्रस्ताव पास, 24 घंटे पेयजल योजना के लिए 580 एमएलडी प्लांट को मंजूरी

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

मेयर हाउस में एफएंडसीसी मीटिंग के दौरान बलकार संधू व अन्य।

नगर निगम लुधियाना के 31 मार्च को तीन साल पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे में साल 2020-21 की आखिरी एफएंडसीसी की मीटिंग सोमवार को मेयर कैंप ऑफिस में बुलाई गई। जिसमें मेयर, निगम कमिश्नर, सीनियर डिप्टी मेयर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान तैयार किए गए 177 प्रस्तावों में से 100 प्रस्ताव पर ही विचार किया जा सके। जिसमें अहम मुद्दा नहरी पानी योजना का था जिसे सहमति से पास किया गया। जिसे मेयर व अन्य अधिकारियों की सहमति से हरी झंडी दी गई।
इसके अलावा सराभा नगर किप्स मार्किट की पार्किंग को पेड पार्किंग बनाना, डेवल्पमेंट जैसे नई सड़कें, सीवरेज, वाॅटर सप्लाई, सफाई मुलाजिम, ग्यासपुरा में सब जोन ऑफिस बनना, गौशाला में 50 बेसहारा पशुओं को शिफ्ट करना आदि को भी पास किया गया।
सफाई सेवकों को काॅन्ट्रेक्ट बेस पर रखने को हरी झंडी, बाकी के बचे प्रस्तावों पर बुधवार को होगी चर्चा
मेयर बलकार सिंह संधू ने बताया कि पानी का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। ऐसे में जरुरत है कि लोगों को साफ पानी मुहैया करवाया जाना। इसलिए 24 घंटे नहरी पानी योजना से शहरवासियों को आने वाले समय में साफ पानी की सुविधा मिलेगी। जिसका नींव पत्थर पहले रखा जाना जरुरी है। इसके अलावा जो सड़कें नहीं बन पाई हैं उसे भी बनाया जाएगा। हैबोवाल जस्सियां में पड़ती रेलवे लाइन फाटक के पास सीवरेज जाम के कारण पैदा हुई पानी की समस्या को दूर करने व ज्ञान विद्या मंदिर स्कूल रोड पर सड़क पर सीवरेज, पानी की समस्या को दूर करने को भी हरी झंडी दी गई है। सफाई सेवकों को काॅन्ट्रेक्ट बेस पर रखने के लिए भी हामी भरी गई।
ग्यासपुरा के लोगों को जोन-सी मेन ऑफिस में काम करवाने के लिए आना पड़ता है। इसलिए लोगों ने सिफारिश की थी कि जोन सी का सब जोन ग्यासपुरा में बनाया जाए ताकि लोगो को सहूलियत मिल सके। जिसे पास किया गया।
कृष्ण बलराम गउशाला दूलों खुर्द से निगम ने समझौता किया है कि वहां पर सिटी से 50 बेसहारा पशुओं को शिफ्ट किया जाए, जिसके लिए प्रति दिन का प्रति पशु 30 रुपए निगम अदा करेगा, यह प्रस्ताव भी पास कर दिया गया है।
सराभा नगर आई ब्लाक में कारोबार प्रभावित होने पर मुद्दा एफएंडसीसी में उठाया गया और मौके पर ठेकेदार को भी बुलाया गया। ठेकेदार ने कहा कि दुकानदारों के पास बना दिए गए है जिससे उन्हें परेशानी नहीं आएगी। वहीं मेयर बलकार सिंह संधू ने कहा कि पार्किंग का ठेका करीब 4 लाख में दिया गया है। कुछ महीने तक यह ठेका खत्म हो जाएगा। इसके बाद यह पार्किंग पेड नहीं की जाएगी।

हर वॉर्ड में डेवलपमेंट की जरूरत

डेवलपमेंट हर वाॅर्ड की जरुरत है। इसलिए इस बात को नहीं सोचा गया कि वाॅर्ड किस पार्टी का है। सभी को मंजूरी दे दी गई है। एफएंडसीसी की मीटिंग में 100 प्रस्ताव को मंजूर किया गया। बाकि के बचे प्रस्ताव बुधवार को पढ़े जाएंगे। -बलकार सिंह संधू, मेयर

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0