Homeपंजाब

एआईजी राजजीत सिंह के गैर जमनाती अरेस्ट वारंट जारी

एआईजी राजजीत सिंह के गैर जमनाती अरेस्ट वारंट जारी

मोहाली कोर्ट से ड्र्ग्स तस्करों से साठगांठ मामले में  एआईजी राजजीत सिंह के गैर जमनाती अरेस्ट वारंट जारी  चंडीगढ़ : (रवि वर्मा ब्यूरो) :  ड्रग्स

उद्यमियों का बिजली संकट के खिलाफ प्रदर्शन
भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व सचिव अमन सग्गू आम आदमी पार्टी में शामिल
सी एम ने सेवा केंद्रों से 56 सेवाओं का किया उद्घाटन

मोहाली कोर्ट से ड्र्ग्स तस्करों से साठगांठ मामले में  एआईजी राजजीत सिंह के गैर जमनाती अरेस्ट वारंट जारी 

चंडीगढ़ : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

ड्रग्स मामले के आरोपी एवं बर्खास्त AIG राजजीत सिंह की फाइल फोटो

पंजाब के हजारों करोड़ रुपए के ड्रग्स मामले के आरोपी बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जबकि मोहाली कोर्ट आरोपी के तीन बार गैर जमानती अरेस्ट वारंट भी जारी कर चुकी है। बावजूद इसके एसटीएफ और समूची पंजाब पुलिस उसकी लोकेशन पता नहीं कर सकी है। एसटीएफ द्वारा आरोपी राजजीत सिंह को भगौड़ा करार कराने के लिए कार्रवाई शुरू की गई थी। लेकिन कोर्ट द्वारा पुलिस की इस याचिका को रद्द करते हुए उसके गैर जमानती अरेस्ट वारंट जारी किए गए। पुलिस आरोपी के लगभग सभी करीबियों से पूछताछ कर चुकी है। साथ ही उसके ठिकानों पर छापामारी भी की गई। लेकिन सीएम भगवंत मान द्वारा कार्रवाई किए जाने के बयान के बाद से वह अंडरग्राउंड है।

एसएसपी रहते हुए ड्रग्स तस्करों से सांठगांठ

गौरतलब है कि हाईकोर्ट की एक रिपोर्ट में एआईजी राजजीत सिंह का नाम आने के बाद सीएम  पंजाब भगवंत मान ने उसकी संपत्ति की जांच के आदेश जारी किए। इसके तुरंत बाद राजजीत सिंह फरार हो गया। राजजीत सिंह पर पंजाब कई जिलों में बतौर एसएसपी  ड्रग्स तस्करों से सांठगांठ के आरोप हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार तरनतारन में एसएसपी रहते हुए राजजीत सिंह एनडीपीएस एक्ट का उल्लंघन कर नशे के मामलों की जांच एक हेड कॉन्स्टेबल इंद्रजीत से करवा रहे थे। आरोपी इंद्रजीत ने गिरफ्तारी के बाद एआईजी  राजजीत सिंह का नाम उगला। उसने अपराध में एआईजी  राजजीत सिंह को अपना साथी बताया था।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0