Homeपंजाब

आप सरकार के राज में व्यापारियों को आ रही समस्याओं से जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान को कराया अवगत : हरकेश मित्तल

आप सरकार के राज में व्यापारियों को आ रही समस्याओं से जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान को कराया अवगत : हरकेश मित्तल

आप सरकार के राज में व्यापारियों को आ रही समस्याओं से जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान को कराया अवगत : हरकेश मित्तल लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : हरके

ब्रदर सेवा दल ने हन्नू कपूर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
एस डी पी सीनियर सकेंडरी स्कूल में भगत सिंह का शहीदी दिवस मनाया
आप सरकार आम जनता से कर रही धोखा : एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू

आप सरकार के राज में व्यापारियों को आ रही समस्याओं से जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान को कराया अवगत : हरकेश मित्तल

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

हरकेश मित्तल जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान को सन्मानित करते हुए व् आप सरकार के राज में व्यापारियों को आ रही समस्याओं से अवगत करवाते हुए 

जिला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हरकेश मित्तल के निवास स्थान सतलुज क्लब रोड पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे नवनियुक्त जिला भाजपा प्रधान रजनीश धीमान विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस मौके हरकेश मित्तल,नीरू मित्तल व अन्य  ने उनको गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। हरकेश मित्तल ने  जिला प्रधान रजनीश धीमान को आप सरकार के राज में व्यापारियों को आ रही समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर रजनीश धीमान ने कहा कि जल्दी  ही हाईकमान से बात कर  व्यापारियों को आ रही दिक्कतों का पहल के आधार पर हल किया जाएगा। क्योंकि व्यापारी देश की रीड की हड्डी होते है। आप सरकार पर तंज कसते हुए रजनीश धीमान ने कहा कि भगवंत मान और केजरीवाल की कथनी और करनी में अंतर है। सत्ता में आने से पहले उन्होंने व्यापारियों से जो वायदे किए थे सत्ता पर आसीन होते ही वह उन वायदों को भूल गए। लेकिन भाजपा व्यापारियों के हितों की रक्षा हेतु  सदैव  उनके साथ खड़ी है। इस अवसर पर अशोक थापर, हीरालाल गोयल, अनिल थापर, राहुल थापर,अमित गोयल, विकास मल्होत्रा, हरकेश गुप्ता, राजीव जैन, संजीव सचदेवा शेरू, दानिश अग्रवाल, विशाल जैन, विशु मित्तल आदि उपस्थित रहे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0