HomePolitics

आप विधायक चौ: मदन लाल बग्गा सीएम से मिल विकास कार्यो मुद्दों की चर्चा

आप विधायक चौ: मदन लाल बग्गा सीएम से मिल विकास कार्यो मुद्दों की चर्चा

आप विधायक चौ: मदन लाल बग्गा सीएम से मिल विकास कार्यो मुद्दों की चर्चा  लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : हलका उत्तरी के विधायक मदनलाल बग्गा ने शह

रवनीत बिट्‌टू ने एमएलए छीना की बंदूक वाली फोटो पर कसा तंज
जयपुर पुलिस ने 11 हजार इनामी ठग को किया नासिक से गिफ्तार
पंजाब में संडे व नाइट कर्फ्यू खत्म :

आप विधायक चौ: मदन लाल बग्गा सीएम से मिल विकास कार्यो मुद्दों की चर्चा 

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

हलका उत्तरी के विधायक मदनलाल बग्गा ने शहर के अहम मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मुलाकात की

हलका उत्तरी के विधायक चौ: मदनलाल बग्गा ने शहर के अहम मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मुलाकात की। विधायक बग्गा ने मुख्यमंत्री के सामने बुड्ढा दरिया का मुद्दा उठाया और इसे साफ करने के लिए जल्दी ठोस कदम उठाने की बात कही। इसके अलावा विधायक चौ: मदनलाल बग्गा ने थानों में पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाने की मांग भी रखी।

विधायक चौ: मदनलाल बग्गा ने बताया कि लुधियाना औद्योगिक शहर है और यहां पर फैक्ट्रियों में दिन व रात 24 घण्टे शिफ्टो में काम होता है। यहां पर काम करने के लिए दूसरे राज्यों से बड़ी गिनती में प्रवासी श्रमिक आते हैं। शहर की आबादी के हिसाब से पुलिस कर्मियों की संख्य कम है। उन्होंने कहा कि कानून व्यस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस में नई भर्तियां बेहद जरूरी हैं। इसके अलावा पुरानी सब्जी मंडी स्तिथ बंद पड़े डॉक्टर बीएल कपूर मेमोरियल अस्पताल को फिर से शुरू करने की मांग भी रखी गई। विधायक चौ: मदनलाल बग्गा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा और जल्दी उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0