HomeHeath

अब नाइट कर्फ्यू रात 8 बजे से, संडे को मिनी लॉकडाउन

अब नाइट कर्फ्यू रात 8 बजे से, संडे को मिनी लॉकडाउन

पंजाब सरकार ने कोविड गाइडलाइन में किया बदलाव : अब नाइट कर्फ्यू रात 8 बजे से, संडे को मिनी लॉकडाउन, आरटी-पीसीआर टेस्ट की फीस हुई कम चंडीगढ़ : (

पंजाब में रात 10 से सुबह 5 बजे नाइट कर्फ्यू :
गणपति की आराधना करने से मिलता है मनवाछित फल : सुनील मेहरा
नशा तस्करों की 12.80 करोड़ की संपत्ति जब्त : एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल

पंजाब सरकार ने कोविड गाइडलाइन में किया बदलाव : अब नाइट कर्फ्यू रात 8 बजे से, संडे को मिनी लॉकडाउन, आरटी-पीसीआर टेस्ट की फीस हुई कम

चंडीगढ़ : (एडिटर हरपाल सिंह चीना) : 

पंजाब सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गाइडलाइन में कुछ बदलाव किया है। राज्य में कर्फ्यू अब रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगा। पहले कर्फ्यू रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक था। इसके अलावा पंजाब में सभी जिम, बार, सिनेमा हाल, कोचिंग सेंटर, स्पा, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 20 से 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे। होटल व रेस्टोरेंट खुलेंगे, लेकिन केवल टेक अवे के लिए। नई गाइडलाइन के मुताबिक पंजाब में रविवार को माल, दुकानें और बाजार बंद रहेंगे। सरकार ने रविवार की बंदी को मिनी लॉकडाउन का नाम दिया है।पहले कयास लगाए जा रहे थे कि पंजाब सरकार दिल्ली और राजस्थान में लॉकडाउन के बाद राज्य में लॉकडाउन या वीकेंड लॉकडाउन लगा सकती है, लेकिन पंजाब सरकार ने ऐसा कदम नहीं उठाया। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कोविड को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक में लॉकडाउन नहीं लगाने का फैसला किया। अलबत्ता कुछ सख्ती जरूर की है। मोहाली में बढ़ते केसों को देखते हुए बुधवार रामनवमी केे दिन लॉकडाउन रहेेगा।
नई कोविड गाइडलाइन के अनुसार राज्य में बड़ी सभाओं से आने वाले लोगों के पांच दिन के लिए खुद को करना होम क्वारंटाइन करना होगा। पंजाब सरकार ने प्राइवेट लैब में आरटी-पीसीआर की जांच की कीमत में भी कटौती की है। अब लोगों को इसके लिए 300 रुपये देने होंगे। पहले 450 रुपये की राशि निर्धारित थी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0